फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने गए बैंक कर्मियों ने लगाया रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। वसूली करने गए बैंक कर्मियों ने एक युवक पर मारपीट कर एक लाख 46 हजार रुपये व रसीद काटने की मशीन छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती वाहन ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के बीकापुर निवासी राघवेंद्र शरण पांडेय पुत्र रामयज्ञ पांडेय ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि अयोध्या जिले के पुष्पराज चौराहे पर स्थित इंडसइंड बैंक में कार्यरत है। बुधवार को वह तथा उसके साथ के कर्मचारी दिलीप तिवारी, सुमित श्रीवास्तव तथा मृदुल गुप्ता बैंक के लोन की वसूली के संबंध में दुर्गागंज माझा के दिनेश यादव के घर पर गए थे। दिनेश यादव के पिता जगदंबा प्रसाद यादव से बैंक के लोन की किश्त के संबंध में बातचीत की जा रही थी। इतने में दिनेश यादव एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से आए। गालीगलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट की। एक लाख 46 हजार रुपये से भरा बैग तथा रसीद काटने की मशीन को छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इसमें एक पक्ष ने मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती वाहन ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कहासुनी के दौरान रुपये से भरा बैग गिर गया था। जिसे जगप्रसाद ने चौकी पहुंचा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें