फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों के ढाई लाख छात्रों को नही मिला अनुदान

विज्ञापन
गोंडा के माडल स्कूल कटरा बाजार में पढ़ाई करते बच्चे - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक स्कूलों के बच्चों को इस बार शायद ही नया यूनीफार्म, स्वेटर, जूता मोजा और बैग मिल सके। एक तो अभी तक विभाग ने ढाई लाख के करीब बच्चों के अभिभावकों के खातों में मिलने वाली राशि ही नहीं भेजी है। वहीं जिन 1.36 लाख छात्रों के अभिभावकों के खातों में 1100 रुपये की दर से राशि भेजी है वह सामग्री खरीद करने के लिए पर्याप्त ही नहीं है। ऐसे में बच्चों की सामग्री पर खरीद नीति ही भारी पड़ रही है। अभी तक स्कूलों में प्रबंध समितियों के माध्यम से स्वेटर व यूनीफार्म मिलता था। जूता मोजा व बैग राज्य स्तर से सीधे जिले में आता था और फिर स्कूलों के माध्यम से वितरण होता था। इस बार शासन ने सीधे अभिभावकों के खातों में सभी की धनराशि एकमुश्त भेज दिया है।
विज्ञापन

चुनावी साल होने के कारण शासन ने ठेकेदारी व्यवस्था तो खत्म करके अभिभावकों के खातों में बच्चों के सामग्री की धनराशि भेजने शुरू कर दी है। पहले चरण में शासन ने जिले के एक लाख 36 हजार अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1100 रूपये के हिसाब से धनराशि भेजा है। जिसमें हर अभिभावक को 600 रूपये में दो जोड़ी यूनीफार्म, 200 रूपये में स्वेटर, 125 रूपये जूते- मोज के लिए और 175 रूपये से बैग खरीदकर देना है। अभिभावकों के सामने समस्या है कि वह इतने कम लागत में बच्चों की सामग्री कैसे खरीद सकें। सामग्री बेंचने वाले एक दुकानदार का कहना है कि इन सभी सामग्री के लिए तीन हजार रूपये का खर्चा होगा। वहीं अभिभावकों का कहना है कि इतने कम रूपये में सामग्री कैसे क्रय करें।
कई तरह की हो रही दिक्कत
हलधरमऊ ब्लाक के बालपुर के मॉडल प्राथमिक स्कूल में 200 बच्चे पंजिकृत है। प्रधानध्यापक चंद्रिका सिंह ने बताया कि सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में प्रति बच्चो के हिसाब से 11 सौ रूपये भेजे दिये गये है। कुछ अभिभावकों के खाते आधार से लिंक न होने से पैसा निकालने में दिक्कत आ रही है। विद्यालय में पहुंचे अभिभावक सुनीता, रीना कहती हैं कि इतने कम रूपये में कैसे आएगा। बैंक से रूपये ही नहीं निकल रहा है। बेलसर के 30 हजार छात्रों के सापेक्ष 4000 बच्चों के बच्चो के अभिभवकों खाते में धनराशि पहुंची है। वहीं कंपोजिट विद्यालय चांदपुर 227 बच्चे पंजीकृत है। एक भी बच्चे के खाते में धन राशि का स्थानांतरण नहीं हुआ है। बच्चे बिना स्वेटर के ही विद्यालय आ रहे हैं। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी को अभी धनराशि नही मिला है।
विज्ञापन

कटरा बजार ब्लाक की मायावती बीरपुर, ऊषा बीपुर, सुनीता बीरपुर इन लोगों के बच्चों का पैसा नहीं आया है। अभिभावक यूनीफार्म खरीदने को लेकर भी परेशान दिखे। शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय पूरे दत्ता के प्रधानाध्यापक हृदय नारायण ने बताया कि 43 बच्चे पंजीकृत हैं। अभी तक किसी भी बच्चे के खाते में पैसा नहीं भेजा जा सका है। विकास खंड छपिया शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की संख्या 149 है। खंड विकास अधिकारी छपिया ओंकार नाथ वर्मा ने बताया की विद्यालयों में 20777 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी तक 8344 छात्र छात्राओं के खाते में ही 1100 रूपए ड्रेस, जूता, मोजा, बैग खरीदने के लिए भेजा गया है। 12443 छात्र छात्राएं बिना ड्रेस बैग, जूता मोजा के विद्यालय जानें को मजबूर हैं।
अभिभावकों को जागरूक करेगी प्रबंध समिति
कटरा बाजार (गोंडा)। स्कूलों के बच्चों को तय सामग्री क्रय के लिए अभिभावकों को जागरूक करने की मुहिम विद्यालय प्रबंध समितियां चलाएंगी। इसके अध्यक्षों, सचिवों व ग्राम प्रधानों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव भगवान शुक्ल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र/छत्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते-मोजे एवं बैग खरीदने के लिए 1100 सौ रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। विद्यालय में बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। भाजपा नेता जशवंत लाल सोनकर ने कहा कि पहले बच्चों के यूनिफॉर्म में घोटाला होता था भ्रष्टाचार के चलते उन्हें अच्छी गुणवत्ता का यूनिफॉर्म नहीं मिल पाता था। योगी सरकार ने निर्णय लिया कि अब बच्चों का पैसा सीधे अभिभावकों के खाते में जायेगा। अच्छी गुणवत्ता का यूनिफॉर्म मिल सके।
खंड शिक्षा अधिकारी कटरा बाजार आरपी सिंह ने सभी का स्वागत किया और विस्तार से योजना के बारे में बताया। कार्यशाला में प्रधान प्रतिनिधि उमेश तिवारी, अमर शुक्ल, राजेश तिवारी, सत्यजीत पाण्डेय, छल्लू तिवारी, शिक्षक रवि तिवारी, सुशील कुमार, राम चन्द्र तिवारी, शिवार्चन सिंह, अनिल पाण्डेय, रविन्द्र यादव, संतोष श्रीवास्तव, प्रभाकर तिवारी, गणेश शंकर सिंह, सूर्य प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें