गोंडा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जनता की कसौटी पर खरे उतरने की अपील लेखपालों से की। कहा कि प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी लेखपाल हैं।
ऐसे में प्रशासन को सही समय पर सही जानकारी देें और समस्याओं को हल कराएं। उन्होंने लेखपालों का उत्साह भी बढ़ाया और मार्गदर्शन भी किया। सीआरओ जयनाथ यादव ने भी कहा कि राजस्व मामलों में लेखपालों की अहम भूमिका होती है।
नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने भी लेखपालों को प्रेरित किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला मंत्री सिद्धार्थ द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, विनय यादव, करुणेश कुमार, विनोद सिंह, आत्माराम वर्मा, दिव्य प्रकाश सिह, जितेंद्र पाल, रामपूजन सिंह यादव, जय प्रकाश वर्मा, अजय भारती, रामेश्वर पांडे आदि रहे।