फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 25 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। कटहा तिवारी पुरवा में रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे पथार के भरतपुर निवासी मजदूर अमित पासवान (20) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, अमित अपने पड़ोस में रहने वाले प्रवेश के साथ कटहा तिवारी पुरवा में राम शंकर तिवारी के निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के बाद पानी भरने के लिए मिट्टी की मेड़बंदी कर रहे थे।
सुबह करीब 11 बजे छज्जे पर काम करते समय वह बगल से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसकर छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें तरबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अमित की मौत हुई है। उसमें पहले से प्लास्टिक की पाइप लगाई थी। हालांकि पाइप गलने से अमित अचानक चपेट में आ गए। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तरबगंज पुलिस को जानकारी दी है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें