फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में सेवानिवृत्त शिक्षक व युवक की मौत

Mon, 25 May 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में दो स्थानों पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसों में सेवानिवृत्त शिक्षक व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


धानेपुर के बछईपुर के मजरे अचलपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रहलाद तिवारी (90) विशंभरपुर रोड के पास मकान बनाकर रहते थे। वह शनिवार देर रात बीआरसी के पास वाटर कूलर से पानी लेने के बाद सड़क पार कर रहे थे।
इसी बीच एक ई-रिक्शे ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल मुजेहना सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, गोंडा-बहराइच मार्ग पर खिरौरामोहन गांव के समीप शनिवार की देर शाम घर वापस आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ आने से इनायत अली (28) की मौत हो गई। बड़े भाई इंशाद अली ने बताया कि इनायत शहर के निजी अस्पताल में काम करता था।
विज्ञापन


बीते वर्ष मई माह में उसकी शादी बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के खोजनापुर गांव में आसमा के साथ हुई थी। उसके दो माह बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें