19द्दस्रड्डश्च24-गोंडा के नवाबगंज में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के घर मांगलिक कार्यक्रम
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की भतीजी के वैवाहिक समारोह में शुक्रवार को दिग्गजों का जमावड़ा रहा। सूबे के तमाम कैबिनेट मंत्री, सांसद और अन्य हस्तियों ने शिरकत की। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी समाज कल्याण मंत्री के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कृषि कानून बिल वापस लेने पर साफ किया कि सिर्फ एक वर्ग ही किसान आंदोलन कर रहा था। यह भी कहा कि पूरे देश में कृषि कानून बिल पर आंदोलन नहीं हो रहा था।
पीएम मोदी ने तमाम लोगों से संवाद स्थापित करने के बाद उदारतापूर्वक किसान बिल वापस लिया है। कुछ लोगों की हठधर्मिता के चलते पीएम ने बिल वापस लिया है। पीएम मोदी लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे, और उसी के लिए यह बिल लाया गया था। मंत्री ने कहा कि पीएम ने देशवासियों से माफी मांगते हुये किसान बिल वापस लिया है। इस पर डेढ़ साल से आंदोलन चल रहा था और तमाम चर्चाओं के बाद भी जब आंदोलनकारी नहीं माने तो बिल को वापस लेना पड़ा।
वहीं मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगले लोकसभा सत्र में किसान बिल वापस लेने का प्रस्ताव आएगा और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का लगातार प्रयास चलता रहेगा। कृषि मंत्री ने कहा की किसानों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास भी लगातार चलता रहेगा। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया के लिये रवाना हो गये।