फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फीड कराई जाए दुरौनी व पूरेलाली गांव की खतौनी

Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (राधे) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र में कहा गया है कि करनैलगंज के दुरौनी व पूरेलाली में चकबंदी प्रक्रिया का अनुपालन हुए तीन वर्ष हो रहे हैं, लेकिन अभी तक खतौनी फीड नहीं कराई गई है। जिसे जल्द ऑनलाइन किया जाए। परसपुर के ग्राम मरचौर में चकमार्ग का सीमांकन किए जाने, नगवा गांव में जलमग्न भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई। इसके अलावा कई अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में कृष्ण कुमार यादव, बाबूलाल, रमेश कुमार, इसरार अहमद, रामसुंदर यादव, देशराज यादव, अमीन सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें