फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अंडरग्राउंड लाइन में तलाशते रहे फॉल्ट, कटरा बाजार समेत 50 गांवों की बिजली गुल

Thu, 19 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 बिजली लाइन में आई फाॅल्ट दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)।
विज्ञापन

इलाके के करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर शाम 33 केवीए अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके बाद कटरा नगर और ग्रामीण उपकेंद्र इलाके के करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना के बाद घंटों तक विद्युतकर्मी लाइन में फॉल्ट तलाशते रहे। बावजूद इसके 24 घंटे बाद बुधवार देरशाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अधिकारियों का दावा है कि दुबहा बाजार से आपूर्ति शुरू कराई गई है।
मंगलवार शाम करीब छह बजे कटरा बाजार नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इसके बाद विद्युतकर्मियों की टीम ने फॉल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। मगर देर रात तक फॉल्ट नहीं तलाश सके। रात करीब 11 बजे दुबहा बाजार विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कराई गई। देर रात आपूर्ति ठप हो गई। कई बार आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रयास किए गए। बावजूद इसके कटौती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कटरा क्षेत्र के देवता प्रसाद, नितिन, पंकज, सोनू, बब्लू, रिजवान आदि लोगों ने बताया कि देररात आपूर्ति के बाद दोबारा बिजली गुल हो गई। बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। एसडीओ आकाश श्रीवास्तव के मुताबिक, करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरग्राउंड लाइन में केबिल बक्सा जल गया। फॉल्ट तलाशने के बाद टेक्नीशियन बुलाया गया। लाइन ठीक कराने के बाद दोनों विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 50 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें