फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरबनकट में विकास कार्यों में धांधली की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। विकास खंड इटियाथोक की ग्राम पंचायत सीरबनकट में रविवार को विकास कार्यों में धांधली की जांच करने टीम पहुंची। यहां टीम ने विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। खामियां मिलने पर पंचायत सचिव व अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। जांच में कई विकास कार्यों में खामियां उजागर हुई हैं, जिसकी रिपोर्ट टीम जिलाधिकारी को देगी। बताया जा रहा है कि जांच से कई पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

इटियाथोक विकासखंड की ग्राम पंचायत सीरबनकट में वित्तीय वर्ष 2015 से 2020 तक बिना कार्य कराए ही धन निकालने की शिकायत गांव के वीरेंद्र प्रताप ने की थी। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को शपथ पत्र प्रस्तुत कर आरोपों की पुष्टि भी की है। आरोप है कि गांव में हैंडपंप रिबोर, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, मिट्टी पटाई कार्य, नाली निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालय सीरबनकट में चाइल्ड फैमिली शौचालय का निर्माण बिना कराए ही धन का बंदरबांट कर लिया गया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने सीआरओ, तहसीलदार सदर, डीडीओ की समिति गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।
रविवार को जांच टीम ने गांव पहुंचकर इंटरलॉकिंग कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, मिट्टी पटाई व शौचालय आदि का भौतिक सत्यापन किया। विकास कार्यों की जांच कर खामियां मिलने पर पंचायत सचिव विजय कुमार व जेई को फटकार लगाई। टीम में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना, बीडीओ जेपी यादव, सचिव विजय कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश यादव व लेखपाल जावेद अहमद, रवि तिवारी, केशव चरन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें