फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सालों से जिले में तैनात सब रजिस्टार जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लंबे समय तक तैनात रहे बहुचर्चित सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। सीआरओ और एडीएम संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। मंगलवार को सीआरओ जयनाथ यादव ने आम लोगों से अनियमित बैनामा के बारे में आम लोगों से साक्ष्य सहित शिकायतें मांगी है। आगामी 7 जनवरी तक सुनवाई करेंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। जांच जिलाधिकारी के आदेश पर शुरू हुई है।
विज्ञापन

जिले में अनियमित ढंग से बैनामा के कई मामले सामने आए हैं। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर कई मुकदमे थानों में दर्ज में हैं। जिले में दस सालों से कार्यरत रहे सौरभ सिंह पर गंभीर आरोप हैं। जिसकी जांच अब शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि जांच में आम लोगों की बात सुनने के बाद सब रजिस्ट्रार की जांच आगे बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें