फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव की तैयारियों के साथ ही बढ़ा सियासी तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में इस बार जिले के 24.45 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के दौरान मतदाता सूचियों को अपडेट कर त्रुटिहीन बनाने के लिए संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब डेढ़ लाख का इजाफा हुआ। अब बुधवार 05 जनवरी को पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी मतदाता सूची के आधार पर ही जिले की सातों विधान सभा क्षेत्रों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव होंगे।
विज्ञापन

जिले में सातों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों को अपडेट बनाने के लिए आयोग ने एक नवंबर 2020 से विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित कराया था। इस दौरान एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्रों का नाम पुनरीक्षित मतदाता सूची में शामिल किए जाने को विशेष बूथ दिवस का आयोजन भी हुआ। नाम जुड़वाने, हटवाने व पुरानी त्रुटि दुरुस्त कराने को अलग अलग आवेदन फार्म भरवाए गए। दावे आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद इन्हें 5 जनवरी को प्रकाशित होने वाली अनंतिम सूची में समायोजित किया गया है।
आयोग से कराए गए पुनरीक्षण से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 22,95,096 थी, इनमें 1248780 पुरुष और 1046226 महिला मतदाता के साथ 70 थर्ड जेंडर वोटर थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाताओं की संख्या में करीब 150617 का इजाफा हुआ है। इसके बाद अनंतिम तौर से तैयार हुई मतदाता सूचियों के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा 2445713 तक हो जाएगा। इनमें 13,11,787 पुरुष और 1133780 महिला मतदाताओं के साथ ही 146 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बुधवार को प्रकाशित होने वाले अनंतिम सूची का प्रकाशन पांचों तहसील कार्यालयों के साथ ही वीआरसी केंद्रों पर होगा। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम देखकर संतुष्ट हो सकता है।
विज्ञापन

पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का प्रकाशन 5 जनवरी को किए जाने की सभी तैयारी पूरी हो गयी है। इनका प्रशासन सभी तहसील कार्यालयों व वीआरसी पर होगा। इसके साथ ही मतदात तिथि से पहले तक नियमित तौर पर शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम भी संचालित किया जाता रहेा।
विज्ञापन

मार्कंडेय शाही, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें