फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनैलगंज में चलते मिले अमान्य स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह की जांच में करनैलगंज के अमान्य स्कूल संचालित होते मिले। टीम के अनूप सिंह ने जांच में पाया कि नोटिस के बाद भी स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी है।
विज्ञापन

बताया कि नोटिस के बाद भी स्कूलों का संचालन होना चौंकाने वाला है। पांच अमान्य स्कूलों को बंद कराने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है।
टीम के सदस्य अनूप सिंह ने करनैलगंज के ब्राइट लैंड स्कूल, विनर्स एकाडेमी, पंडित रामजन मेमोरियल चाइल्ड हुड एकाडमी, पंडित माधव प्रसाद स्मारक शिक्षण संस्थान शाहपुर, सुमित्रा देवी पब्लिक स्कूल, सनराइज एकाडेमी शाहपुर का निरीक्षण किया।
सनराइज मान्यता प्राप्त तो है लेकिन मानक पूरा नहीं है। इसके अलावा अन्य पांचों स्कूलों को बंद करा दिया गया है। स्कूलों में कार्रवाई के साथ ही दोबारा संचालन पर एफआईआर की चेतावनी दी है। अनूप सिंह ने बताया कि नोटिस के बाद भी स्कूलों को बंद न कराया जाना गलत है। इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें