फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्टाइलिश जैकेट व कैप की बढ़ी मांग

Sat, 15 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रामलीला मैदान में लगे तिब्बती बाजार में ऊनी कपड़े खरीदते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। ठंड शुरू होते ही ऊनी कपड़ों का बाजार सज गया है। जिले में कई जगह ऊनी कपड़ों की दुकानें लग चुकी हैं। मालवीयनगर स्थित रामलीला मैदान में लगे तिब्बती बाजार में भी नए डिजाइन के स्टाइलिश जैकेट, शॉल, कुर्ती, स्वेटर और बच्चों के लिए ढेरों डिजाइन के स्वेटर इत्यादि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ऊनी कपड़ों का कलेक्शन युवाओं को लुभा रहा है। युवाओं को हल्के डिजाइनर कपड़े खूब पसंद आ रहे हैं। फिंगर कट ग्लब्स, प्रिंट कैप, हाफ कैप, डीप लेंथ कैप, फंकी कैप, शॉर्ट मफलर, हल्के स्वेटर, हाफ और फुल दोनों लेंथ के ऊनी मोजे का क्रेज देखने को मिल रहा है। महिलाओं में डिजाइनर लटकन कैप, फ्लावर डिजाइन कैप की डिमांड ज्यादा है। युवतियां भी जैकेट खूब पसंद कर रही हैं। मार्केट में एक हजार से लेकर 2500 रुपये तक विभिन्न ब्रांड के जैकेट उपलब्ध हैं। 500 से 1500 रुपये तक में स्वेटर बिक रहे हैं। हाफ जैकेट व सदरी 500 रुपये में उपलब्ध है। कुर्ती 500 से 1500 रुपये में बिक रही है। बच्चों के लिए भी ऊनी कपड़ों की तमाम रेंज उपल्ब्ध है। नेपाल के व्यापारी दावा ने बताया कि यह बाजार नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू हुआ है। फरवरी तक यहां रहकर कारोबार करेंगे। इसके बाद नेपाल लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें