फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 20 से होंगे आवेदन

Sat, 15 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। ओ लेवल एवं सीसीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत जिले की पांच प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन किया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर से पहली दिसंबर तक चलेगी। पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन करके उसकी प्रति डाउनलोड करें। साथ ही आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित अवधि में कक्ष संख्या 2106, विकास भवन स्थित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी में जमा करना होगा। ओ लेवल के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अधिकतम एक लाख रुपये से अधिक न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें