फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

विज्ञापन
17- गोंडा के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण विधायक व सीडीओ - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में गुरुवार को एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हुआ। विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह और सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सदर ने बताया कि पीएम केयर्स फंड से इस 1000 लीटर का ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन जो व्यवस्था जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में थी, उससे आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब बाहर से ऑक्सीजन मंगाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक जिला अस्पताल में 335 एलएमपी ऑक्सीजन प्लांट था, जोकि प्रति मिनट 335 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करता था। दूसरा प्लांट महिला अस्पताल में था। इसके बाद उस समय संकल्प लिया गया कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दिया जाएगा।
इसके तहत काजीदेवर स्वास्थ्य केंद्र पर 330 एलएमपी का सीएसआर ने स्थापना की। जिला अस्पताल में 500 एलएमपी सीएसआर से स्थापित किया गया। अभी हाल में विधायक निधि से बड़ा प्लांट स्थापित किया जा रहा है जोकि 1500 लीटर का होगा। यह जल्द ही तैयार हो जाएगा तो जिले में 3800 लीटर का प्लांट हो जाएगा। जिससे प्रति मिनट 3800 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार द्वारा लगातार किए जा रहें। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि डीआरडीओ के सहयोग से पीएम केयर फंड से 86 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई हैं। सांसद गोंडा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें