फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में बड़े भाई को कैंची घोंपकर मारडाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कस्बा खास गांव में रविवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इसी दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कैंची घोंप दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में युवक के पिता ने थाना खोड़ारे अपने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कस्बा खास गांव के रहने वाले जमीर अहमद उर्फ गोटी ने बताया कि उसके छोटे बेटे खुर्शेद और उसके बड़े बेटे रब्बानी के बीच रविवार की रात तकरीबन नौ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

इस बीच खुर्शेद ने अपने बड़े भाई रब्बानी (45) को कैंची घोंप दी। जिससे रब्बानी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर परिवार समेत आस-पड़ोस के लोग दौड़े और रब्बानी को सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने नाजुक हालत में जिला अस्पातल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रब्बानी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी खुर्शेद को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रब्बानी के पिता जमीर अहमद उर्फ गोटी की तहरीर पर खुर्शेद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें