फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के साथ सिर्फ एक आशा कर्मी को रहने दें

विज्ञापन
23द्दस्रड्डश्च9-गोंडा के महिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों से जानकारी लेते एडी हेल्थ डॉ. आनन? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने मंगलवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। महिला अस्पताल में कहीं भी सीएमएस का मोबाइल नंबर न लिखे होने व आशाओं का बेवजह घूमते मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर निदेशक डॉ. आनंद ओझा ने मंगलवार को महिला अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह का मोबाइल नंबर कहीं लिखा नहीं मिला। अपर निदेशक ने महिला अस्पताल के दोनों परिसर में सीएमएस समेत सभी ड्यूटी डॉक्टरों के मोबाइल नंबर लिखवाने के निर्देश दिये। वहीं महिला अस्पताल परिसर में कुछ आशाओं का बेवजह घूमते देखने पर सिर्फ मरीज के साथ एक आशा कर्मचारी को आने का निर्देश दिया।
एडी ने अस्पताल प्रशासन के साथ अस्पताल के इमरजेंसी सेवाओं सहित दूसरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एडी ने इमरजेंसी रजिस्टर चेक किया। दवाइयों और उपकरणों के रखरखाव को चेक किया। ऑक्सीजन सिलेंडर सहित दूसरे उपकरणों की जानकारी मांगी। अस्पताल के स्टोर का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर को चेक किया। प्रसूता वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। अस्पताल प्रशासन बैक फुट पर नजर आया। एडी ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज और देखभाल में कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें