फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को वोट करने पर ही बन रहा राम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ये हमारे व आपके वोट की ताकत है कि आज अयोध्या में राम मंदिर बनाने और कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य हो पाया है। उक्त बातें सोमवार को पंचायत प्रकोष्ठ की जिला बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक महेश नारायण तिवारी ने जिले भर से आये पंचायत के प्रतिनिधियों के मध्य कही।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि राजेश तिवारी व जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले जो मुख्यमंत्री थे वह अयोध्या आने से डरते थे। योगी जी बार-बार आते हैं।
भाजपा की सरकार में पंचायत के कार्य तेजी से व ईमानदारी से हो रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक अनूप सिंह व संचालन सह संयोजक विष्णु प्रताप पांडेय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बेलसर गुड्डू सिंह, भूपेश मिश्र सहित पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें