फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा का युवक ट्रेन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। ट्रेन से लौटते समय युवक अचानक लापता हो गया। युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। तीन दिन बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना को लेकर परिजनों ने युवक को राप्ती नदी में तलाश किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पारासराय निवासी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि उनके बड़े भाई राकेश तिवारी(43) पुत्र जग नारायण तिवारी अपने परिवार के साथ तुलसीपुर गए थे। वहां से देररात 9 बजे डेमो ट्रेन से वापस इटियाथोक आ रहे थे। गैंजहवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद गेट पर आकर खड़े हो गए।
कुछ देर में ही ट्रेन में सवार अन्य लोगों ने बताया कि एक युवक ट्रेन से नीचे गिर गया है। बताया जाता है कि उस समय डेमो ट्रेन राप्ती पुल से गुजर रही थी। शायद राकेश तिवारी अचानक नदी में ही गिर गए। इस वजह से उनका तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

परिजनों ने बलरामपुर से गैंजहवा के मध्य काफी खोजबीन की। पता नहीं चल पाया। इसके अलावा अभी तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने थाना कोतवाली देहात बलरामपुर में तहरीर देकर राप्ती नदी में गोताखोरों से तलाश कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें