फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट खसोट का अड्डा बन गया गोंडा, युवाओं में पनप रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा सरकार में गोंडा लूट खसोट का अड्डा बन गया। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। खुदरा महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। अब इस जन विरोधी सरकार से छुटकारा पाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

यह बात गोंडा सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी युवा सपा नेता सूरज सिंह ने रामनगर तरहर स्थित पथरी बाजार की सभा में कही। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार की कल्पना किसी ने नहीं की थी जिस सरकार में दो वक्त की रोटी खाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़े।
मौजूदा सरकार ने लोगों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। डीजल/पेट्रोल, गैस सिलेंडर, सरसों का तेल, अनाज इत्यादि इतना मँहगा हो गया है। आम आदमी को सौ बार सोचना पड़ता है कि वह कैसे अपनी व्यवस्था करे। सरकारों में तुलना करनी हो तो इसी बात से तुलना कर लेना कि एक तरफ भाजपा 100 रुपये का पांच किलो राशन 200 रुपये के फोटो लगे झोले में देकर आपको बहलाने फुसलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार ने लगभग 50 हजार का लैपटॉप देकर युवाओं का सम्मान किया है। कोरोना काल में यदि अखिलेश सरकार की एंबुलेंस न होती तो शायद मौजूदा सरकार मरीज को अस्पताल भी न भेज पाती।
मौजूदा सरकार में पुलिस उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, घूसखोरी चरम पर है, जबरन धन उगाही तहसील पर भ्रष्टाचार, अस्पतालों की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने सरकार की पोल खोल दी है। पुलिस ने धन उगाही में गोंडा को नंबर 1 दर्जा दिला दिया है। जनपद में जहाँ देखो वहाँ पुलिस चौकी खोलकर लोगों की मदद करने के बजाय वसूली केंद्र की व्यवस्था है।
जनता अपना दु:ख किससे कहे, कोई भी जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं है। सूरज सिंह ने कहा कि रोजगार के नाम पर भाजपा ने अपने प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार के वादे से बढ़कर काम किया।
किसान परिवार में बाप-बेटे दोनों को रोजगार देकर दोनों वक्त अपने ही खेत की रखवाली के लिए 12-12 घण्टे की ड्यूटी दे दी है। रोजगार देने का इससे बेहतरीन उदाहरण नहीं हो सकता। मौजूदा सरकार में किसान का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसान के अनाज का उचित मूल्य मंडियां नहीं दे पा रहीं हैं। किसान औने-पौने दाम में अपना अनाज बेचने को मजबूर है। किसान के हित में अखिलेश यादव ने तमाम मंडियों का निर्माण कराया।
सूरज सिंह ने कहा कि 2022 में सरकार बनने पर सारी बंद पेंशन चालू होगी और 500 रुपये के बजाय 2000 रुपये प्रति माह समाजवादी पेंशन दी जाएगी। श्रमिकों को सायकिल की व्यवस्था चालू होगी। युवाओं को तकनीक से जोड़कर रोजगार दिए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें