फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों को पुरस्कार दिलाने के लिए रातो-रात बदल गई सूची, कोरोनायोद्धा का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण में पुरस्कार वितरण में पक्षपात करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चहेतों को पुरस्कार दिलाने के लिए रातो-रात सूची को बदलने का आरोप अधिकारियों पर लगाया जा रहा है। इसके चलते कोरोना संक्रमण काल में जान दांव पर लगाकर दो कोरोना संक्रमित सहित तीन सौ से अधिक महिलाओं का आपरेशन करने वाली डॉक्टर का नाम सूची से काट दिया गया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए जिले की 75 महिलाओं का नाम पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था लेकिन अचानक रातों-रात पुरस्कार की सूची बदल कर कई महिलाओं का नाम काट दिया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की पहली सूची में महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ सुवर्णा कुमार व डॉ दीपमाला का भी नाम शामिल था, लेकिन आला अधिकारियों की दखल से बिना कारण बताए इन दोनों डॉक्टरों का नाम सूची से काटकर डॉ शालू महेश व डॉ ललिता तिग्गा का नाम शामिल कर दिया गया। डॉ सुवर्णा ने आला अधिकारियों पर अपने चहेतों का पुरस्कार दिलाने के लिए उनका नाम काटकर अपमानित करने का आरोप लगाया।
जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ सुवर्णा कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में अपनी जान की बाजी लगाकर दो कोरोना संक्रमितों सहित करीब तीन सौ गर्भवती महिलाओं का सफल आपरेशन किया है।
तथा ओपीडी व इमरजेंसी में पीपीई किट पहन मरीजों का इलाज किया है। इस सेवा के बदले में पुरस्कार सूची से बिना किसी कारण मेरा नाम हटा कर मुझे अपमानित किया गया है। मेरा नाम सम्मान सूची में न डाला जाता तो इतना कष्ट नहीं होता लेकिन नाम डालकर हटाने से मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है। जल्दी डीएम से मिलकर मामले की जांच की मांग करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें