फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर डेढ़ लाख परिवारों का बनेगा गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
फोटो-7 गोंडा के करनैलगंज मे आयोजित कैंप में गोल्डन कार्ड बनाता कर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 4 से 18 मई तक चलने वाले इस सघन अभियान में 1818 गांवों के 1,56,558 लाभार्थी परिवारों में से कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चिह्नित गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन होगा। साथ ही गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर शिविर में लाने वाली आशा कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजन के तहत गोल्डन कार्ड से वंचित लोगों को इस सुविधा का फायदा दिलाने के लिए बुधवार से आयुष्मान पखवाड़े की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का फायदा पहुंचाने के लिए जिले के 2,91564 परिवारों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें से 156558 परिवारों में से किसी भी सदस्य का गोल्डन कार्ड नहीं बना है। इन परिवारों में से कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए ही आयुष्मान पखवाड़े के तहत 4 मई से सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 1818 गांवों में सीएससी संचालक व आरोग्य मित्र शिविर आयोजित कर लाभार्थी परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाएं जाएंगे। शिविर केे बेहतर प्रचार के लिए आशाओं को लाभार्थियों की सूची देकर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
50 से अधिक लाभार्थी वाले गांवों मे लगेगा शिविर
अभियान के तहत जिन गांवों में 50 से अधिक लाभार्थी हैं, जिनमें एक से अधिक कार्य दिवसों पर कैंप लगाया जाएगा। कैंप गांव के पंचायत भवन, हेल्थ वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र अथवा विद्यालयों में लगाया जाना है। एक से अधिक बार कैंप करने पर अलग-अलग स्थानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्ड बनवाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
लाभार्थी परिवारों को गोल्डन बनवाने के लिए प्रेरित करने वाली आशाओं को प्रोत्साहन राशि भी मुहैया होगी। इसके तहत लाभार्थी परिवार के एक सदस्य का कार्ड बनवाने पर पांच रुपया और एक से अधिक सदस्यों का कार्ड बनवाने पर दस रुपया दिया जाएगा। इसी प्रकार कैंप करने वाले आरोग्य मित्रों व कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी प्रति कार्ड पांच रुपये तथा एक से अधिक कार्ड बनाने पर दस रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें