फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्य तिथि मनाई ं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोकचंद्र ब्रह्मचारी उर्फ पहाड़ी बाबा की 44 वीं पुण्यतिथि रविवार को मसकनवा स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता चंद्रनारायण शुक्ला व संचालन हनुमानदीन पाण्डेय व पूरनचंद गुप्ता ने किया। तिरंगा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का पाठ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक प्रभात वर्मा ने पहाड़ी बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाया व फूल माला अर्पण किया। विधायक ने कहा कि पहाड़ी बाबा महान संत व स्वाधीनता सेनानी थे। इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। स्वामीनारायण मंदिर छपिया के कोठारी ब्रह्मचारी भक्ति केशवदास स्वामी ने कहा कि पहाड़ी बाबा सच्चे संत और देशभक्त थे।
चौकी प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश और समाज का भला किया जा सकता है। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, विक्की मिश्रा, चंद्र नारायण शुक्ला, पूर्व प्रमुख शैलेन्द्र पाण्डेय, केपी जनवादी, श्यामबरन पांडेय, रघुभूषण तिवारी, डा अशोक शुक्ला, सुमित द्विवेदी, भरतलाल त्रिपाठी, नीरज गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पहाड़ी बाबा की समाधि स्थल पर चादर चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया गया। पुण्यतिथि पर भंडारे का अयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें