फोटो-3-गोंडा के आरपीएफ थाने में पकड़े गए आरोपियों के साथ आरपीएफ व सीआईबी टीम। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने फेंक आईडी पर आरक्षित टिकट का धंधा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कंप्यूटर, तीन मोबाइल सहित 28500 हजार रुपया नकद बरामद किया। दोनों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा कर मामले की जांच की जा रही है।
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फेंक आईडी पर अवैध रेल टिकट का खेल करने वालों की धरपकड़ के खिलाफ वर्तमान में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही बीते सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के सीआईबी शाखा के प्रभारी निरीक्षक प्रणय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में दरोगा लाल साहब सिंह व सुग्रीव की टीम ने जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लाह नगर के सहजोदा में स्थित वर्मा कंप्यूटर एंड जनसेवा केंद्र पर छापा मार कर यहां से एक व्यक्ति को रेल टिकट का अवैध व्यापार करते पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी से हुई पूछतांछ के बाद रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने सादुल्लाह नगर थाना के अंतर्गत गोविंद मोबाइल शॉप पर भी छापा मारा। यहां पर भी फेक आईडी से एक व्यक्ति रेलवे का अवैध टिकट बना रहा था। आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति का नाम गोविंद श्रीवास्तव थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर है। टीम ने इसके पास से दो टिकट, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व 3500 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास से 13 रेलवे ई टिकट, तीन कंप्यूटर, तीन मोबाइल व 28500 रुपया नकद बरामद किए। पकड़े गए दोनों व्यक्ति के खिलाफ आरपीएफ धारा 143 रेल अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।