गोंडा। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड के सानेहवाल स्टेशन पर लूपलाइन के परिवर्तन कार्य के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन किया गया है। चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं। जबकि छह ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अमृतसर से 14, 16, 18, 21, 23 व 25 अगस्त को चलने वाली अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। जयनगर से 16, 18, 20, 23, 25 व 27 अगस्त को चलने वाली जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं अमृतसर से 14 व 21 अगस्त को चलने वाली अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन और न्यू जलपाईगुड़ी से 16 व 23 अगस्त को चलने वाली न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर विशेष ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया है। वहीं पूर्णिया कोर्ट से 20, 23, 24 व 25 अगस्त को चलने वाली पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। जिसके कारण यह गाड़ी सरहिंद, ढंडारी कला स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। जयनगर से 20, 23 व 25 अगस्त को चलने वाली जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।। जयनगर से 24 अगस्त को चलने वाली शहीद व जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन सरहिंद, गोविंदगढ़, खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अमृतसर से 22, 23 व 24 अगस्त को चलने वाली शहीद व अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 25 मिनट नियंत्रित करके चलाई जाएगी। अमृतसर से 26 अगस्त को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 105 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।