फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाजार में बिक रही मिठाई, घी, खोवा, पान मसाला और चाय तक सुरक्षित नहीं

Fri, 09 Aug 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के जिलों में देसी घी, खोवा, मिठाई के साथ ही पान-मसाला व चायपत्ती तक में जमकर मिलावट की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में अधिकतर नमूने फेल पाए गए हैं। वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपयोगी चीजों में घातक केमिकल मिलाया जा रहा है। ऐसे में त्योहारों के चलते प्रशासन एक बार फिर सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों में मिठाई को अच्छा दिखाने के लिए सिंथेटिक रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फूड कलर फलों से बनता है, मगर यह काफी महंगा होता है। ऐसे में बाजार में बिक रही मिठाई समेत खाद्य पदार्थों में जमकर सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह रंग केमिकल से बने होते हैं। वहीं शरीर के नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं कैंसर जैसी भयानक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इससे अलावा चाय के नाम पर केमिकल युक्त नकली पत्ती परोसी जा रही है। केमिकल की वजह से यह अत्याधिक रंग छोड़ती है। वहीं मुनाफे के चलते लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।
पिछले वर्षों में बहराइच में टी-न्यू गोल्डन ब्रांड, टी-लूज, टी गार्डेन फ्रेश ब्रांड, टी फैमिली ब्रांड, चाय सुपर गोल्डन समेत नकली ब्रांड पकड़ा गया था। इस दौरान गोरखधंधे में शामिल लोगों की पहचान की गई थी। अधिकारियों का मानना है कि दुकान व गोदाम सील करने के बाद एक बार फिर मिलावटखोरों की सक्रियता बढ़ गई है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में नकली चायपत्ती बिक्री के इनपुट हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को खाद्य व औषधि प्रशासन ने करनैलगंज के एक दुकान में छापेमारी की गई है। साथ ही नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों में मिले खतरनाक केमिकल
अधिकारियों ने बताया कि जांच में घी, मिठाई, खोवा, पान मसाला, चाय पत्ती और खाद्यान्न में खतरनाक केमिकल पाए गए हैं। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल हो रही सामग्री सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इससे भूख की कमी, पेट में खराबी समेत तमाम तरह की शिकायतें हो सकती हैं। ऐसे में अधिकारियों के स्तर से अभियान चलाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
एक नजर में...
देवीपाटन मंडल - (गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती)
कुल छापे- 193
नमूने-223
फेल- 120
असुरक्षित-12
लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे हर संभव प्रयास

केमिकल युक्त चायपत्ती की बिक्री पर रोक लगाई थी। कई जगह फिर से मिलावटखोरों की सक्रियता की सूचना मिली है। प्रशासन अपने स्तर से रेकी कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी जिलों के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राम नरेश, सहायक आयुक्त, खाद्य प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें