फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने सामने की भिड़ंत, चार लोगों की मौके पर मौत; मची चीख पुकार

Sat, 15 Feb 2025 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शुक्रवार की आधी रात करीब 12 बजे बजे टेंट का सामान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे काटकर शव बाहर निकाले। इसके बाद घरवालों को जानकारी दी। 

विज्ञापन


हादसा पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान-हरैया मार्ग पर रवई पुल के पास हुआ। यहां एक कार हरैया से बभनान की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रही थी। रवई पुल के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

सूचना पर एसपी बस्ती अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मृतकों की पहचान रोहित पुत्र साहब दीन उम्र 27 वर्ष निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या, सोमनाथ (18)व मोनू (23) पुत्र रामजी वार्ड नंबर 11,बागेश्वर नगर नगर पंचायत बभनान थाना गौर जनपद बस्ती और पवन (25) पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खम्हरिया बुजुर्ग थाना छपिया के रूप में हुई। 
विज्ञापन


कार महेश गुप्ता निवासी बभनान के नाम पर पंजीकृत है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें