फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब रोक-रोककर अयोध्या भेजे जा रहे श्रद्धालु

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज (गोंडा)। महाकुंभ में स्नान के बाद अब श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अयोध्या में भीड़ बढ़ने के कारण अब गोंडा के कटरा शिवदयालगंज से श्रद्धालुओं को रोक-रोककर भेजा जा रहा है। गोंडा सीमा से वाहनों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक पहले से ही लगाई जा चुकी है। दर्शन के बाद श्रद्धालु करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या से कटरा शिवदयालगंज के रास्ते लौट रहे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या की सीमा पर पुराने सरयू पुल के पास लगाए गए बैरियर पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। अयोध्या में भीड़ के दबाव को देखते हुए कई अन्य प्रबंध किए गए हैं। पैदल अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को भी थोड़ी-थोड़ी देर रोकने के बाद भेजा जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अयोध्या सीमा के पास बने तीन अस्थायी पार्किंग एरिया वाहनों से भर गए हैं।
एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि रामनगरी में भीड़ काफी बढ़ गई है। इस वजह से श्रद्धालुओं को अयोध्या की ओर पैदल भेजा जा रहा है। वाहनों के अयोध्या प्रवेश पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है। वाहनों को बड़े पुल से अयोध्या जाने की छूट दी गई है। एएसपी ने बताया कि प्रयागराज से 100 बसें श्रद्धालुओं को लेकर लखनऊ के रास्ते अयोध्या आ रही हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि तक ऐसे ही रहेगी भीड़
नवाबगंज थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि श्रद्धालु पैदल अयोध्या जा रहे हैं। वहां सरयू नदी में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन कर लौट रहे हैं। महाशिवरात्रि तक अयोध्या में ऐसे ही भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ के मद्देनजर दुर्गागंज माझा में तीन स्थानों पर पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। लोलपुर फोरलेन हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू है। वाहनों को नवाबगंज-करनैलगंज होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें