फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहर में फ्लावर शो 23 को

Mon, 17 Feb 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वेस्ट टू वंडर की थीम के साथ जिले में पहली बार फ्लावर शो होगा। रेलवे ओवरब्रिज के पास राजा देवी बख्श सिंह, रेलवे कॉलोनी जलाशय में होने वाले फ्लावर शो को लेकर जिला प्रशासन ने रणनीति बना ली है। फ्लावर शो में तीन श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें अपने घरों व किचन गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के फूल-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। फ्लावर शो की थीम ‘वेस्ट टू वंडर’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य कचरे से सुंदरता (री-साइकलिंग) को बढ़ावा देना है। थीम के तहत प्रतिभागियों को फ्लावर डेकोरेशन और गार्डनिंग में अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इनकी होगी सहभागिता
कार्यक्रम में सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, शिक्षण संस्थानों, निजी संगठनों और नागरिकों की भागीदारी रहेगी, जो अपनी-अपनी पुष्प प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। फ्लावर शो को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद सफाई अभियान चलाएगा। कार्यक्रम से दो दिन पहले जलाशय और उसके प्रवेश मार्ग की सफाई कराई जाएगी, और एक दिन पहले चूने का छिड़काव किया जाएगा। जल निगम (ग्रामीण) को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं पर्यटन सूचना अधिकारी कार्यक्रम को भव्य बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्लावर शो के मुख्य आकर्षण
- वेस्ट टू वंडर थीम पर आधारित फ्लावर डेकोरेशन
- फ्लावर रंगोली प्रतियोगिता
- फूल माला प्रतियोगिता
- विभिन्न विभागों व संस्थानों की पुष्प प्रदर्शनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें