फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहीं शुरू हुई पुराने पुल पर वाहनों की आवाजाही

Mon, 17 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पुराने पुल से होकर अयोध्या जाने वाला रास्ता सोमवार को भी बंद रहा। इस वजह से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिर्फ पैदल यात्रियों को ही पुल से आने-जाने की छूट है। पुल से वाहनों की आवाजाही पिछले पांच दिनों से बंद है।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के स्नान के पांच दिन के बाद सोमवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं का दबाव भले कम हो गया हो लेकिन कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। अयोध्या में सरयू पुल पर बने बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या की तरफ वाले मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। सिर्फ श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग एरिया तक भेजा जा रहा है। जहां से श्रद्धालु अयोध्या पैदल जाकर दर्शन कर वापस आ रहे हैं। कहा कि भीड़ कुछ कम हुई है लेकिन अभी भी श्रद्धालु महाकुंभ से अयोध्या आ रहे हैं। दुर्गागंज माझा में बनाए गए पार्किंग एरिया के पास पुलिस का बैरियर लगाया गया है।




महाकुंभ से 26 बसें वापस लौटीं, श्रद्धालुओं को लेकर 27 रवाना
महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर सोमवार को 26 बसें वापस लौटीं हैं। वहीं, जिले से महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को लेकर 27 बसें लखनऊ के रास्ते रवाना की गईं हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि वर्तमान में लोकल के किसी भी रूट पर कोई समस्या नहीं है। सिर्फ अयोध्या में थोड़ी समस्या है। एक-दो दिन में वाहनों का आवागमन बहाल हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें