फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के चार जिलों में खुलेगा बाढ़ राहत कन्ट्रोल रुम

विज्ञापन
27जीडीएपी7-गोंडा में कैंप कार्यालय पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मंडलायु - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सभी जिलो में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम तत्काल खोल दिए जाएं तथा उनके नंबर सार्वजनिक किए जाएं। जिससे आपदा के दौरान लोगों को राहत एवं बचाव कार्य मिल सके। सभी आपदा विशेषज्ञ आपदा संबंधी मॉकड्रिल करा लें। नहरों की सफाई व टेल तक पानी हर हाल में पहुंचाया जाय। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के नहर विभाग की मण्डलीय समीक्षा के दौरान दिए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि एलिग्न-चरसड़ी तटबंध जो कि निर्माणाधीन है, का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाय। एक्सईएन सिंचाई वीएन शुक्ला ने बताया कि शेष तटबंध के निर्माण के लिए किसानों ने जमीन दे दी है। जिसपर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। बांध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने पर पता चला कि जनपद बहराइच के दो बांध रेवली-आदमपुर व बेलहा-बेहरौली दोनों सुरक्षित हैं।
इसी प्रकार श्रावस्ती के भी दो बांध सुरक्षित हैं। सिचांई के लिए दिए जा रही जल की समीक्षा में बताया गया कि बहराइच में 132 नहरों में से 102 नहरों, गोंडा में 127 में से 53, श्रावस्ती में 29 में से 14 तथा बलरामपुर में 57 नहरों के सापेक्ष 13 नहरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। पूरे मंडल में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 53 प्रतिशत ही जलापूर्ति हो पाई है।
विज्ञापन

जलापूर्ति में सबसेे खराब स्थिति गोंडा व बलरापुर की पाई गई। जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए लक्ष्य के सापेक्ष जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण सरयू नहर पंचम त्रयमबक त्रिपाटी, एक्सईएन सिंचाई गोंडा विश्वनाथ शुक्ला, अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज एम अहमद, अधीक्षण अभियंता नलकूप अजय मेहरोत्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई अजय कुमार झा सहित सिंचाई, नलकूप व बाढ़ खंड के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें