गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने एक निरीक्षक समेत 32 दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है। एसपी ने तीन मुख्य आरक्षियों समेत 19 सिपाहियों को भी इधर से उधर किया है।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी बालपुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी माधवपुर, माधवपुर चौकी प्रभारी जयहरि मिश्र को बालपुर, हलधरमऊ चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी धोबहाराय, एसएसआई खोड़ारे विनोद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हलधरमऊ, चौकी प्रभारी आर्यनगर जयप्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी सोनी गुमटी, थाना छपिया के विजय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी आर्यनगर, आइजीआरएस से वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी कस्बा नवाबगंज, थाना मोतीगंज से सत्येन्द्र वर्मा को चौकी प्रभारी गौरा, कोतवाली नगर से विनय कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी भानपुर, थाना उमरी बेगमगंज के दिलीप कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी पहाड़ापुर, थाना परसपुर के भोलाशंकर को चौकी प्रभारी बभनान, पुलिस लाइन से अमर सिंह को चौकी प्रभारी ढेमवाघाट, एसएसआई करनैलगंज मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खोरहंसा, चौकी प्रभारी बभनान राजकुमार सिंह को चौकी प्रभारी मसकनवां, पुलिस लाइन से राधेश्याम सिंह को चौकी ढेमवाघाट, इस्पेक्टर इंद्रजीत यादव को निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर, थाना परसपुर से राजेश कुमार मिश्र को एसएसआई कोतवाली नगर, चौकी प्रभारी धोबहा राय राकेश कुमार को ओझा को कोतवाली नगर, वजीरगंज से विष्णुदेव पांडेय को मनकापुर, खरगूपुर के विजय कुमार यादव को मोतीगंज, चौकी प्रभारी कस्बा नवाबगंज विपिन कुमार सिंह को थाना वजीरगंज, वजीरगंज के चंद्रप्रकाश सिंह को कोतवाली करनैलगंज, पुलिस लाइन से भगवान यादव को थाना वजीरगंज, चौकी प्रभारी पहाड़ापुर रामदेव यादव को एसएसआई धानेपुर, एसएसआई धानेपुर रणन्जय पांडेय को एसएसआई कोतवाली देहात, चौकी प्रभारी भानपुर अखिलेश यादव को थाना कटरा बाजार, पुलिस लाइन से मनोज कुमार, अरुण कुुमार पाटिल को कोतवाली नगर, चौकी प्रभारी मसकनवां जितेन्द्र कुुमार यादव को एसएसआई इटियाथोक, चौकी प्रभारी खोरहंसा रमेश कुमार वर्मा को थाना परसपुर, कटरा बाजार से रमाकांत को थाना इटियाथोक, छपिया से शिवसरन गौड़ को करनैलगंज, पुलिस लाइन से गौरव सिंह को मनकापुर भेजा है। एसपी ने मुख्य आरक्षी समर सिंह को पुलिस लाइंस से अभियोजन शाखा समेत 19 आरक्षियों को भी अलग-अलग थाने व शाखा में तैनाती दी है।