फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Fri, 15 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर स्थित ऊं साईंनाथ मंदिर से शुक्रवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के परंपरागत मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने साईंनाथ व भगवान श्रीराम के जयकारे लगाएं।
विज्ञापन


शोभायात्रा का आयोजन पंचमुखी शिव ऊं  साईंनाथ सेवा समिति की ओर से किया गया। शोभायात्रा चौक, मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में साईं बाबा की पालकी के साथ राम-लक्ष्मण, गणेश, हनुमान व भारत माता की दिव्य झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा के दौरान भक्तजन अबीर-गुलाल उड़ाकर साईंबाबा व भगवान राम का जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन


भायात्रा में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, राकेश शर्मा, राज कुमार गुप्ता, विजयदीप, संजय शर्मा, संजय, राजन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें