फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय भवन निर्माण में मिली खामियां

Sat, 23 Jan 2016 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आवास आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी शहाबुद्दीन ने शनिवार को कार्यदायी संस्थाओं व अफसरों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण कर मानक व गुणवत्ता के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा के आवासीय भवन का निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर डीएम को संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत नोडल अफसर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि वाली परियोजनाओं की निगरानी जनपद स्तरीय अधिकारी निरंतर करें।

विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए नोडल अफसर ने कहा कि जिन कार्यों में 95 प्रतिशत से अधिक की प्रगति हो चुकी है, उन्हें चालू माह के अंत तक पूरा कर लिया जाये।
विज्ञापन


नोडल अफसर ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा 0.79 करोड़ रुपये की लागत से कराये जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा के आवासीय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

आवास आयुक्त ने कार्यदायी संस्था का उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए डीएम प्रीति शुक्ला को संस्था के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक, सीएचसी श्रीदत्तगंज व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर अभिलेखों का रख-रखाव और स्टाफ के उपलब्धता की जानकारी ली।

डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में ग्रामीण विद्युतीकरण, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण, सीसी रोड, केसी ड्रेन, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण सहित सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कलेक्ट्रेट की बैठक में नवागत एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम शिवपूजन व सीडीओ एवं पीडी वीरेन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें