गोंडा के जनपद न्यायालय में जांच करती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभाग की ओर लगातार कैंप लगाकर लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। जिसमें कि लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हो रही है। सोमवार को जनपद न्यायालय में जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो यहां पर 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एंटीजेन टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भी कोरोना की दस्तक होने की सूचना है। सोमवार को जिले में कुल 37 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
सोमवार को विभाग की टीम जनपद न्यायालय पहुंची, जहां पर लोगों कुल 60 लोगों की जांच हुई। जिसमें से 5 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। बीएसएनएल ऑफिस में भी एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कार्यालय को सोमवार को सील कर दिया गया है। इसके बाद पूरे बीएसएनएल कार्यालय को सेनिटाइज किया गया। सीएमओ ने डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जांच बढ़ा दी गई है जिससे संक्रमण का पता लग सके और उसे रोका जा सके। जिले में अब तक कोरोना से 33 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3203 तक पहुंच गया है।