फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक न आने से खाद की किल्लत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में यूरिया की किल्लत खत्म होते नहीं दिख रही है। सहकारिता में गुरुवार की देर शाम डंप की गई 2000 मीट्रिक टन उर्वरक को पकड़ा गया। जिला कृषि अधिकारी ने पीसीएफ के प्रबंधक को नोटिस जारी कर उर्वरक के बारे में जानकारी मांगी है। रैक न आने से किल्लत बरकरार है। शुक्रवार को भी किसानों ने यूरिया के लिए जगह-जगह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इटियाथोक के साधन सहकारी समिति लिमिटेड जानकीनगर में करीब 20 दिन से खाद नहीं है। इस बार आई रैक में इस समिति को खाद नहीं मिल पाई। इस वजह से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यही हाल विकास खंड की बाकी समितियों का भी है। समिति के सचिव भवानी प्रसाद तिवारी ने बताया कि करीब 20 दिन से खाद नहीं आई है। इस वजह से किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है।
उधर खाद विक्रेताओं की कालाबाजारी व भंडारण रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हुआ है। किसान आनंद सिंह का कहना है कि अधिकांश दुकानों ने उर्वरकों की मनमाने तरीके से बिक्री की है। विकासखंड के ज्यादातर उर्वरक विक्रेताओं ने काफी मात्रा में खाद का स्टाक भी जमा कर रखा है। किसान साधन सहकारी समिति लिमिटेड जानकी नगर के अध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कृषि विभाग को सभी उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों व गोदाम की छापेमारी कर स्टाक की शत-प्रतिशत जांच कराई जाए।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर युवा कांग्रेस के नेता ने किसानों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को अल्लीपुर बाजार में यूरिया खाद की काला बाजारी के चलते किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता अभिषेक तिवारी ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि किसान कोरोना जैसे महामारी के चलते पहले से ही काफी परेशान चल रहे हैं। इस समय धान में दूसरी बार यूरिया बुवाई का समय है करीब 10 दिन से क्षेत्र के खोड़ारे बाजार, घारीघाट बाजार, अल्लीपुर बाजार, गौरा चौकी बाजार, कूक नगर ग्रांट, केशव नगर ग्रांट, साबरपुर बाजार सहित इलाके में कहीं भी यूरिया नहीं मिल रही है जिससे किसानों की फसल पीली पड़ गयी है।
और जमा पूंजी मारी जा रही हैं कहीं-कहीं पर नाम ना बताने पर चोरी से यूरिया बेची जा रही है जिसकी कीमत 400 से 500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से किसानों से लिया जा रहा है । स्थित जल्द न सुधरने पर हम लोग आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से अरविंद तिवारी, आशीष तिवारी, झिन्कू सिंह, यूसुफ, अब्दुल्ला, चालू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें