फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर कर्मी ने खाताधारकों के छह लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना ( गोंडा)। डाकघर धानेपुर में तैनात पोस्टमैन ने हेरीफेरी करके जमाकर्ताओं के छह लाख रुपये गबन कर लिए। मामले का खुलासा होने पर अधिकारियों ने आरोपी पोस्टमैन को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच चल रही है। शुक्रवार को जमाकर्ताओं ने पोस्टमास्टर जनरल, डाकघर के अधीक्षक समेत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए थाना धानेपुर में आरोपी पोस्टमैन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गांव के रहने वाले चन्द्रशेखर वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा समेत सात लोगों ने आरोपी पोस्टमैन की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें चन्द्रशेखर का आरोप है कि उसने 10-10 लाख का दो प्रीमियम लिया था। जिसकी प्रथम किस्त उन्होंने स्वयं डाकघर में जाकर जमा की थी। शष 4950 रुपये की 26 किस्तेें 1,28,700 तथा 7150 रुपये की 27 किस्तें 1,93,050 रुपये कुुल 3,21,750 रुपये डाकघर में कार्यरत कर्मचारी जगतपाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय जियालाल वर्मा निवासी ग्राम त्रिलोकपुर के गांव खनवापुर पोस्ट धानेपुर को दिए थे।
आरोप है कि जगतपाल उसे पासबुक में रुपये भेज कर देते थेेे। चन्द्रशेखर ने बताया कि जब वह जुलाई 2020 को किस्त जमा करने डाकघर धानेपुर गया तो जगतपाल ने उसकी पासबुक ले ली और कहा कि प्रधान डाकघर से अपडेट कराना है। इसके बाद वह अगस्त 2020 की किस्त जमा करने डाकघर गया तो पता लगा कि पोेेस्टमैन जगतपाल हेरीफेरी के आरोप जुलाई में ही निलंबित कर दिया गया है। जब उसने जानकारी की तो पता चला कि जगतपाल ने उसके रुपये भी गबन किए हैं। इसके अलावा माधौगंज की रहने वाली एक महिला जमाकर्ता समेत सात लोगों ने 50-50 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

25 दिनों से फरार चल रहा आरोपी पोस्टमैन
धानेपुर डाकघर में हेराफेरी करके जमाकर्ताओँ का पैसा गबन करने का खुलासा होने पर अधिकारियों ने आरोपी पोस्टमैन को निलंबित कर दिया। तभी से आरोपी पोस्टमैन फरार चल रहा है। जमाकर्ता आरोपी को पोस्टमैन को तलाशने के साथ ही अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर उनकी सुनवाई अभी तक नहीं हुई।
आरोपी जगतपाल इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना के तहत बनकटी सूर्यबली डाकघर में कार्यरत था। उसे पोस्टमैन के पद पर धानेपुर डाकघर से संबद्घ किया गया था। मगर तत्कालीन पोस्टमास्टर सरजू प्रसाद के अस्वस्थ्य होने के कारण उनकी मोबाइल यूजर आईडी से आरोपी जगतपाल ही लेन-देन करता था। उसे हेराफेरी के आरोप में 28 जुलाई को निलंबित कर दिया गया है। उसकी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सत्यव्रत तिवारी, उप पोस्टमास्टर डाकघर धानेपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें