फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे 30 हजार छात्र-छात्राएं मायूस लौटे

विज्ञापन
फोटो-15-गोंडा में परीक्षा रद्द होने के बाद सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज से निकलतीं छात्रा? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बोर्ड परीक्षा में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त हो गई। दूसरे जिले में पर्चा लीक होने से जिले की बोर्ड परीक्षा भी प्रभावित हुई। अचानक परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों को सूचना नहीं मिल सकी। उन्हें 143 केंद्रों तक पहुंचे और वापस होना पड़ा। केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थी पहुंचे थे और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों को झटका लगा है। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा की तैयारी की थी, अब नई तिथि पर परीक्षा देनी होगी। इससे उनकी तैयारी प्रभावित होना तय है। वहीं, निरस्त हुई परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी, बुधवार को अंग्रेजी का पर्चा लीक होने की सूचना ने खलबली मचा दी। पता चला कि दूसरे जिले में पर्चा लीक हुआ है, लेकिन जिन क्रम के पर्चे लीक हुए हैं, वही जिले में भी आए थे। इससे शासन से ही बुधवार को दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा अचानक निरस्त कर दी गई।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि जिले के 143 केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन अब नई तिथि पर परीक्षाएं होंगी। इसकी सूचना सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दे दी गई है। केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को वापस किया गया है। अन्य विषयों की परीक्षाओं पर इससे कोई असर नहीं पड़ा। बताया जा रहा है कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त होने से कक्ष निरीक्षकों को भी वापस लौटना पड़ा। वह भी ड्यूटी करने पहुंचे थे और परीक्षा निरस्त होने से उन्हें भी वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले, तैयारी पर पानी फिर गया
बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तो धूप में केंद्र तक पहुंचे, दूसरे वापस होना पड़ा। इसके अलावा अंग्रेजी की परीक्षा का दबाव पहले से था, कई दिनों से तैयारी कर रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने से सभी झटके में आ गए। जीजीआईसी पर परीक्षा देने आईं। आयशा जुबेर ने कहा कि परीक्षा निरस्त करने से तैयारी पर पानी फिर गया। दूसरी परीक्षाओं का दबाव रहेगा और नई तिथि पर फिर से अंग्रेजी की तैयारी करनी होगी। वहीं, अर्पिता शर्मा ने कहा कि परीक्षा को ऐन वक्त पर निरस्त करने से दिक्कत हुई है। अब फिर अंग्रेजी की परीक्षा का इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह पूर्वी अग्रवाल ने कहा कि सरकार को प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वाती मिश्रा ने कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि प्रश्नपत्र लीक ही न हों। इसके अलावा दूसरे सेट भी होने चाहिए, जिससे प्रश्नपत्र आउट होने का असर परीक्षा पर न पड़े। दूसरे सेट के प्रश्नपत्र से परीक्षा कराने का इंतजाम हो।
पहली पाली में पांच छात्र रहे अनुपस्थित, 79 ने दी परीक्षा
पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा थी। जिसमें 84 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें चार अनुपस्थित रहे और 79 ने परीक्षा दी। इसके अलावा इंटर की अरबी पारसी की परीक्षा में एक छात्र पंजीकृत रहा, जो अनुपस्थित रहा। इससे 79 ने ही परीक्षा दी। दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त हो गई। हाईस्कूल के सिलाई की परीक्षा हुई। बताया जा रहा है कि परीक्षा रद्द होने से केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बुधवार को होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त हो गई है, अब 13 अप्रैल को पहली पाली में इसकी परीक्षा कराने के निर्देश आए हैं। इसकी जानकारी छात्रों को दी जा रही है। राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें