गोंडा। आईटीआई लिमिटेड, संचार विहार के प्रेक्षागृह में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। समारोह में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति से संबंधित समूह नृत्य, कश्मीर पर नृत्य, आजादी पर लघु नाटिका सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीआई के इकाई प्रमुख अजय कुमार श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान, उपमहाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप तिवारी, महामंत्री उमेश चन्द्र, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री नदीम जाफरी की ओर से सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
आजादी के इस अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक सद्भावना दौड़ आयोजित की गई जो संचार विहार की श्रमदेवी लेन से आफिसर क्लब तक हुई। कार्यक्रम का संचालन जेके श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर यूके विसेन, आर के सिंह, जवाहरलाल, राम लखन वर्मा, एमपी दुबे, अजीत कुमार, केपी मिश्रा के अलावा कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। बाबागंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि मुजेहना इकाई ने आजादी के महानायक महाराजा देवी बक्श सिंह के जिगना कोर्ट स्थित पंचमुखी शिवालय से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख मुजेहना ज्ञान प्रकाश कसौधन ने भारत माता और क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्पार्चन और माल्यार्पण कर किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अविनाश ने कहा कि अमृत महोत्सव की यात्रा मुजेहना ब्लॉक के हर गांव कस्बे और मोहल्ले में जाकर भारत माता का पूजन कराएगी।
उन महान क्रांतिकारियों के बलिदान के बारे में बताएगी ,जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह ,बृजेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,तिलकधर दुबे ,शेषराम बारी आदि रहे।