फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रगड़गंज बाजार में हटवाया अतिक्रमण

Thu, 12 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। नगर पंचायत बेलसर के रगड़गंज बाजार में बृहस्पतिवार शाम बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। नगर पंचायत बेलसर में काफी दिनों से जाम की समस्या बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को ईओ बेलसर अनुराग शुक्ल, सीओ विनय कुमार सिंह, तहसीलदार तरबगंज रंजन वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तरबगंज विवेक त्रिवेदी, चौकी प्रभारी रगड़गंज अजय तिवारी की अगुवाई में गोंडा व परसपुर मार्ग से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

ईओ अनुराग शुक्ल ने बताया कि नाली व इंटरलॉकिंग पर अतिक्रमण करने वालों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटवाने के लिए दो दिन पूर्व सूचना दी गई थी। जिन लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया उस पर बुलडोजर चलवाया गया है। बताया कि शुक्रवार को तरबगंज व उमरी मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें