फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर काम पत्नी, बेटे व भाई के खाते में भेज दिया मनरेगा का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुजेहना ब्लाक के दत्तनगर गांव में मनरेगा के तहत बगैर काम कराए भुगतान का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम रोजगार सेवक ने अपने सरकारी नौकरीपेशा भाई, पत्नी व बेटे के नाम पर न सिर्फ जॉब कार्ड बनवाया बल्कि बिना काम के ही उनके खाते में मजदूरी भी भेज दी। ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत करते हुए फर्जीवाड़े की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दत्तनगर माफी गांव के रहने वाले राममूरत वर्मा ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। राममूरत वर्मा ने अपने भाई रामसूरत वर्मा, पत्नी कृष्णावती देवी व बेटे राम आशीष वर्मा के नाम पर जॉब कार्ड बनवा रखा है जबकि भाई रामसूरत वर्मा सरकारी नौकरी में हैं।
इसके अलावा पत्नी के नाम पर अंत्योदय योजना का राशन कार्ड भी बना है। आरोप है कि रोजगार सेवक राममूरत ने वित्तीय वर्ष 2021-21 में अपने भाई पत्नी व बेटे के नाम पर मनरेगा योजना से मजदूरी का पैसा भेजकर निकाल लिया जबकि उसकी पत्नी, बेटे व भाई ने इस योजना में कभी काम ही नहीं किया।
विज्ञापन

गांव के दीनानाथ वर्मा, रामरूप, अरुण कुमार, गंगाराम, पवन, राजेश , राधेश्याम, बरसाती व रामप्रीत का आरोप है कि रोजगार सेवक के घर के ही ग्राम प्रधान हैं और कोटे की दुकान भी रोजगार सेवक के घर में ही है।
इसलिए वह मनमाने तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा है। इन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इस फर्जीवाड़े की जांच कराए जाने की मांग की है। बीडीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र अभी उन्हे नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर मामले की जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें