फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व आप समेत 19 दावेदारों के नामांकन पत्र खारिज

विज्ञापन
फोटो-23-गोंडा के कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को पूरी हो गई। कांग्रेस से दो दावेदारों ने नामांकन किया था। जिनका पर्चा सिंबल जमा न करने के कारण निरस्त हो गया है। ये वही प्रत्याशी हैं, जिनके टिकट को नामांकन के बाद पार्टी ने बदल दिया था। आप के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ है। अभी तक 113 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जिसमें पांच दावेदारों ने दो-दो बार नामांकन किया था। इस तरह 107 दावेदारों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें कांग्रेस व आप के प्रत्याशियों के साथ 19 के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। अब 88 दावेदार मैदान में बचे हैं। अब 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

विस. चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच पूरे दिन कलेक्ट्रेट के सात कक्षों में हुई। जिसमें 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्र खारिज होने के बाद जिले में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। पहली फरवरी से आठ तक नामांकन हुए थे। जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से गौरा विस के प्रत्याशी सत्येंद्र धर द्विवेदी व मनकापुर से कमला सिसोदिया ने नामांकन किया था। लेकिन बीते छह फरवरी को इन दोनों का टिकट बदलकर गौरा से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह और मनकापुर में पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल की बेटी संतोष कुमारी को टिकट दे दिया था। इन लोगों ने आठ फरवरी को नामांकन किया था। इससे नामांकन पत्रों की जांच में कांग्रेस की ओर से पहले से तय दोनों दावेदारों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। बाद में नामांकन करने वाले राम प्रताप सिंह व संतोष कुमारी का नामांकन पत्र वैध मिला है। वहीं आप से मेहनौन से नामांकन करने वाले राहुल तिवारी का नामांकन भी निरस्त हो गया है। इनका नामांकन पत्र अधूरा था। इसके साथ ही नामांकन पत्रों के जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब 11 फरवरी को नाम वापसी से प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।
कटरा व तरबगंज से सभी दावेदारों के पर्चे वैध
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सात में पांच विस क्षेत्रों में तो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। लेकिन कटरा व तरबगंज से किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हुआ है। सभी के पर्चे वैध मिले हैं। जांच के दौरान खारिज होने वालों में विधानसभा गोंडा से वेद प्रकाश आजाद समाज पार्टी काशीराम, संदीप शुक्ला निर्दलीय, मेहनौन से अनवर लोकदल पार्टी, राहुल तिवारी आम आदमी पार्टी, अब्दुल नईम निर्दलीय, मो. इमरान निर्दलीय, राजेश निर्दलीय, हकीम उल्ला निर्दलीय, मनकापुर से कमला सिसौदिया कांग्रेस, रामायणदास विकासशील इंसान पार्टी, शिवकुमार निर्दलीय, राजेश कुमार बहुजन मुक्ती पार्टी, करनैलगंज से पंकज निर्दलीय, रामनेवाज निर्दलीय, अमित कुमार गुप्ता निर्दलीय, रामबहाल सम्राट अशोक सेना पार्टी, पवन बहुजन मुक्ती पार्टी, भूपेंद्र सिंह निर्दलीय, गौरा से सत्येंद्र धर दूबे निर्दलीय का निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें