गोंडा। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाने के लिए बुधवार को निर्वाचन आयोग से नियुक्त सभी दस प्रेक्षक पहुंच गए हैं। सभी प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम, एसपी, सीडीओ सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसरों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर की गई तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया कि बिना किसी पक्षपात या दबाव के निर्वाचन कार्य कराएं।
प्रेक्षकों ने निर्देश दिए कि सभी फ्लाइंग स्क्वॉयड व स्टेटिक सर्विलांस टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाएं। सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैरियर चेक पोस्ट लगाकर नाकाबंदी की जाय तथा चेकिंग टीम से प्रारूप पर सूचना प्राप्त कर उपलब्ध कराएं। अतंर्जनपदीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर मानीटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए, कहा कि एमसीएमसी कमेटी को और अधिक सक्रिय करते हुए निगरानी बढ़ा दी जाय। सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली हर घटना, प्रचार, संदेशों, ऑडियो-विडियो की मानीटरिंग की जाए। मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं निर्वाचन आयोग के अनुसार हर हाल में दुरुस्त हों, यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सी-विजिल एप का व्यापक प्रचार कराने तथा उसे प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने विधानसभा वार मतदाताओं, ईवीएम, वीवीपैट आदि की उपलब्धता, रेंडमाइजेशन, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं के लिए किए गए प्रबंधों, की जानकारी दी। कोविड नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों, मतदान कार्मिकों की आवश्यकता एवं उसके सापेक्ष तैनाती, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्थिति, मतदान कार्मिकों को गंतव्य तक ले जाने व लाने, सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्धता, वाहनों का प्रबंध, जिला प्रशासन से अब तक की गई। निरोधात्मक कार्यवाही आदि के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में सीआरओ जयनाथ यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता आदि रहे।
प्रेक्षकों से मिल सकेंगे लोग, फोन पर कर सकेंगे शिकायत
विधानसभा चुनाव को सकुशल कराने के लिए सातों विधानसभाओं के सात सामान्य प्रेक्षकों, दो व्यय प्रेक्षकों तथा एक पुलिस ऑब्जर्वर सहित 10 प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि प्रेक्षकों के जनता से मिलने का समय तय कर दिया गया है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया है। जिसमें विधानसभा 295-मेहनौन के प्रेक्षक डॉ. सीआर प्रसन्ना मोबाइल नंबर 9532052009 सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक, 296-गोंडा के प्रेक्षक टीपी राजेश मोबाइल नंबर 9451454814 सर्किट हाउस में अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक, 297-कटरा बाजार के प्रेक्षक सुभाष चन्द्र मजूमदार मोबाइल नंबर 8960104670 तहसील करनैलगंज में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, 298-करनैलगंज के प्रेक्षक डीडी पंधारपते मोबाइल नंबर 8423954670 तहसील करनैलगंज में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, 299-तरबगंज के प्रेक्षक जेएम पठानिया मोबाइल नंबर 9532059072 सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक, 300-मनकापुर के प्रेक्षक केएस वासवा मोबाइल नंबर 9532110675 आइटीआई मनकापुर गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, 301-गौरा के प्रेक्षक मनोज कुमार मोबाइल नंबर 9532020056 आईटीआई मनकापुर गेस्ट हाउस में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक, व्यय प्रेक्षक विधानसभा मेहनौन, मनकापुर और गौरा वी. रामानाधा रेड्डी मोबाइल नंबर 9532015849 सिंचाई विभाग गोंडा गेस्ट हाउस में सायं चार बजे से पांच बजे तक, व्यय प्रेक्षक विधानसभा गोंडा,कटरा बाजार, करनैलगंज व तरबगंज जीजे निनावे मोबाइल नंबर 9532015297 सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तथा पुलिस प्रेक्षक पी. पेरूमल्ल मोबाइल नंबर 9532101025 सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनता से मिलेंगे तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतें सुनेंगे।
व्यवस्था अधिकारी से कर सकेंगे शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रेक्षकों के अतिरिक्त उनके लाइजन ऑफिसर के मोबाइल नंबर भी कॉल करके निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने बब्बू यादव डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खंड-4 मोबाइल नंबर 7235003234 को विधानसभा मेहनौन के प्रेक्षक का व्यवस्था अधिकारी, राजेश ओझा असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल मोबाइल नंबर 7235003258 को विधानसभा गोंडा के प्रेक्षक का लाइजन ऑफिसर, विनोद कुमार सिंह परियोजना अधिकारी डूडा मोबाइल नंबर 8573002278 को विधानसभा कटरा बाजार के प्रेक्षक का लाइजन ऑफिसर, योगेंद्र यादव वाणिज्य कर अधिकारी खंड-चार मोबाइल नंबर 7235002168 को विधानसभा करनैलगंज के प्रेक्षक का लाइजन ऑफिसर, अनुभव सिंह असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर मोबाइल नंबर 7235003254 को विधानसभा तरबगंज के प्रेक्षक का लाइजन ऑफिसर, प्रद्युमन कुमार डिप्टी कमिश्नर खंड-एक मोबाइल नंबर 6388262682 को विधानसभा मनकापुर के प्रेक्षक का लाइजन ऑफिसर, मृत्युंजय सिंह जिला उद्यान अधिकारी मोबाइल नंबर 7398566565 को विधानसभा गौरा के प्रेक्षक का लाइजन ऑफिसर, अभिषेक निगम वाणिज्य कर अधिकारी खण्ड-तीन मोबाइल नंबर 7235003052 को व्यय प्रेक्षक वी. रामानाधा रेड्डी का लाइजन आफिसर, शिवकुमार यादव वाणिज्य कर अधिकारी खण्ड- तीन मोबाइल नंबर 723502974 को व्यय प्रेक्षक जीजे निनावे को लाइजन आफिसर तथा जय प्रकाश खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोबाइल नंबर 8707722069 को पुलिस प्रेक्षक पी. पेरूमल्ल का लाइजन आफिसर बनाया गया है।