फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन 48 नमांकन के साथ अब 113 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों के साथ ही 48 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को हुए नामांकन के बाद अब तक 113 दावेदारों ने नामांकन किया है। सात विस सीटों के लिए हुए नामांकन में बड़ी संख्या में निर्दलीय और अन्य दलों की ओर से नामांकन हुए हैं। अब बुधवार व गुरूवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और शुक्रवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अंतिम दिन हुए नामांकन में विधानसभा सदर से जमाल अहमद रिपब्लिक सेना, संतोष कुमार नैतिक पार्टी, संजय कुमार निर्दल, कन्हैया लाल निर्दल, अजय प्रभाकर आप, वेद प्रकाश आजाद समाज पार्टी काशीराम, कल्पराम लोकजन शक्ति पार्टी, सूरज सिंह निर्दल ने नामांकन किया। विधानसभा मेहनौन से राहुल शुक्ला निर्दल, राज बहादुर निर्दल, हकीम मुल्ला निर्दल, मो. इमरान निर्दल, राहुल तिवारी आप, अनवर ने लोकदल पार्टी से नामांकन किया है। वहीं विधानसभा मनकापुर रामजियावन निर्दल, शिवकुमार निर्दल, अलखराम निर्दल, चन्द्रमणि कुमार पीपीआई, संतोष कुमारी कांग्रेस, संतोष निर्दल, राजेश बहुजन मुक्ती पार्टी, रामायणदास विकासशील इंसान पार्टी से नामांकन किया है। इसके साथ ही विधानसभा करर्नलगंज रामकृपाल जनअधिकार पार्टी, पवन बहुजन मुक्ती पार्टी, राम बहाल सम्राट सेना अशोक सेना पार्टी, अशोक सिंह निर्दल, अरूण कुमार सिंह निर्दल, रामनेवाज निर्दल, पंकज निर्दल, भपेन्द्र सिंह निर्दल, अमित कुमार गुप्ता निर्दल।
विधानसभा तरबगंज त्वरिता सिंह कांग्रेस, संजय कुमार शुक्ला निर्दल, रविकेश निर्दल, प्रमोद कुमार मौर्या सम्राट अशोक सेना पार्टी, जसवंत सिंह आप से नामांकन किया है। विधानसभा गौरा से प्रमोद कुमार निर्दल, शिवबरन निर्दल, राम विलास जनअधिर पार्टी, शिवकुमार निर्दल, रामप्रताप सिंह कांग्रेस, विधानसभा कटरा बाजार रितेंद्रपाल सिंह निर्दल, उमाकांत चौबे निर्दल, ऋषिकेश निर्दल, प्रदीप कुमार निर्दल, रेनू देवी निर्दल, भगौती निर्दल, विवेक सिंह निर्दल ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

अब तक हो चुके हैं इनके नामांकन
पहली फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुआ था। दो दिनों तक कोई नामांकन नहीं हुआ। तीन फरवरी को विधानसभा मेहनौन से भारतीय सुभाष सेना से सीताराम ने नमांकन किया था। चार फरवरी को सदर विधानसभा बसपा से मो. जकी, आरएसपीआईएमएल से रामभवन ने नामांकन किया। पांच फरवरी सदर विधानसभा भाजपा प्रतीक भूषण सिंह, सपा से सूरज सिंह, कांग्रेस से रमा कश्यप, विधानसभा करनैलगंज सपा से योगेश प्रताप सिंह, भाजपा से अजय कुमार सिंह, कांग्रेस से त्रिलोकी नाथ तिवारी, विधानसभा कटरा बाजार से भाजपा से बावन सिंह, सपा से बैजनाथ दूबे, बसपा से विनोद शुक्ला, आप से विजय प्रकाश वर्मा, कांग्रेस से ताहिर बानो, निर्दल से कपिल देव पांडेय ने नामांकन किया था। विधानसभा मेहनौन भाजपा से विनय कुमार द्विवेदी, राइट टू रिकाल पार्टी सुहेल देव पाठक, विधानसभा तरबगंज भाजपा से प्रेम नरायन पांडेय, विधानसभा मनकापुर से भाजपा से रमापति शास्त्री, भारतीय सुभाष सेना कुसुमा, विधानसभा गौरा से भाजपा प्रभात वर्मा ने नामांकन किया था। पांच दिनों तक 21 नामांकन ही हुए थे।
सोमवार को एक साथ हुए थे 34 नामांकन
नामांकन में सोमवार को बड़े स्तर पर 34 नामांकन हुए थे। जिसमें विधानसभा मेहनौन सपा से नंदिता शुक्ला, बसपा से शिवकुमार, आप से राजेश तिवारी, कांग्रेस से कुतुबुददीन खां, जन अधिकार पार्टी से दीप नरायन, निर्दल ओम प्रकाश, अभिनाश, अब्दुल नईम, राजेश ने किया नामांकन। विधानसभा सदर निर्दल से संदीप शुक्ला, सुंदरी पाण्डेय, सूर्यमणि व राजिया बानो, विधानसभा करनैलगंज बसपा से रामजीत, आप से विशाल सिंह, निर्दल ओम प्रकाश, नंद कुमार उर्फ मगन कुमार सिंह, विधानसभा तरबगंज सपा से रामभजन चौबे, बसपा से लालजी व निर्दल से संदीप कुमार, ओम प्रकाश ने नामांकन किया था।विधानसभा गौरा से कांग्रेस सत्येन्द्र धर दूबे, सपा संजय विद्यर्थी, आप से संजय कुमार, बसपा से निगार खात्मा, शिवसेना से विजय प्रकाश, जन सत्ता दल लोक तंत्रिक से श्याम नरायन ने नामांकन किया था। जिसका रिकार्ड मंगलवार को टूट गया और एक साथ 48 नामांकन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें