फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में नवाया शीश, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
फोटो-16 गोंडा के करनैलगंज में नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करते लोग। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव में विजय मिलने के बाद शुक्रवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में निकलकर मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। जगह-जगह उनके स्वागत के इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में नवनिर्वाचित विधायकों का जोरदार स्वागत हुआ। अपने चहेते जनप्रतिनिधि को जनता ने फूलमालाओं से लाद दिया। सुबह से शाम तक मिठाई वितरण व जश्न का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी क्षेत्र में पहुंचे तो इटियाथोक, बाबागंज, धानेपुर तथा खरगूपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा विधायक ने विजय के बाद खरगूूपुर के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद झालीधाम आश्रम पहुंचकर नरसिंह दास महराज का आशीर्वाद लिया। क्षेत्रीय विधायक का भवनियापुर चौराहा, थाना चौराहा ,भगवानदीनपुरवा, नरायनपुर माफी आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जगदंबा प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, डॉ. दिनेश तिवारी, पदुमनाथ शुक्ला, बलराम यादव, मालिक शुक्ला, बच्चन तिवारी, राम करन तिवारी आदि रहे।
वहीं करनैलगंज में भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के जीत पर जगह-जगह स्वागत किया गया। पहली बार विधायक बने अजय सिंह ने जनता का आभार जताया। राजू गुप्ता, विनीत सोनी, लल्लन कौशल, शुभम कौशल, राहुल यज्ञसैनी आदि ने जश्न मनाया। बेलसर बाजार में भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने की खुशी मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक कुमार, कमला प्रसाद मिश्र, देवीदीन सिंह, राजेश जायसवाल, वैभव सिंह, अन्नू कुमार, गोपाल मोदनवाल, अंजनी शुक्ला, अशोक पटवा, रामतीर्थ जायसवाल, गुड्डू प्रजापति आदि रहे। वहीं सदर विधानसभा के भवरुंपुर में पड़रीकृपाल के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी जताई। इंद्रापुर में राहुल शुक्ला, सुभागपुर में विकास शुक्ल, भटवलिया में पप्पू तिवारी ने लोगों को मिठाईयां बांटी।
दूसरे दिन भी मनाई खुशियां
बहराइच रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जीत के दूसरे दिन भी जश्न का माहौल रहा। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कई कार्यकर्ता अपने साथ केक भी लाए जिसे काटकर सातों सीटों के विजय की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महामंत्री राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, राघवेंद्र ओझा, अनुभव शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें