फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज थमेगा प्रचार शोर, आखिरी दिन बड़े नेता मथेंगे क्षेत्र

विज्ञापन
फोटो-32 गोंडा के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टी रवानगी की तैयारियों का जायजा लेते - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव के मतदान का दिन नजदीक आ गया है। 27 को जिले के 2918 बूथों पर 24.65 लाख मतदाता सातों विस. क्षेत्रों के 80 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के 48 घंटे पहले ही शुक्रवार की शाम से प्रचार का शोर थम जाएगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियां शहीदे आजम भगम सिंह इंटर कॉलेज मैदान से रवाना होंगी। 12852 कार्मिक बूथों पर 26 की देरशाम मोर्चा संभाल लेंगे। हर मतदान केंद्र पर पैरामिलेट्री फोर्स रहेगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में पूरे दिन प्रशासन जुटा रहा। वहीं आखिरी दिन जिले के दिग्गज पूरे जिले को मथेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र के अंदर किसी भी मतदान अभिकर्ता (एजेंट), मीडिया के प्रतिनिधि या किसी भी प्रत्याशी को मोबाइल लेकर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के भीतर की कोई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी नहीं होगी। साथ ही सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा का कार्य देखेंगे तथा मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। कहा कि 1661 मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्सेज के जिम्मे रहेगी। फोर्स सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पूरी तैयारी के साथ चप्पे-चप्पे पर फोर्स मुस्तैद रहेगी। पुलिस विभाग की क्यूआरटी टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी, जो किसी भी सूचना पर मतदान केन्द्रों पर मात्र दस मिनट में पहुंच जाएगें। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के वाहनों को जीपीएस से लैस किया गया है, ताकि उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। रूट को भी जीपीएस पर फीड कराया गया है, जिससे फोर्स को भी मतदान केंद्रों पर पहुंचने में दिक्कत न हों। जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं को आश्वस्त किया है, कि जनपद में समस्त मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध रहेगा। इसलिए हर मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्र पर जाएं और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने मतदान में खलल डालने की मंशा पाले हुए लोगों को आगाह किया है कि निष्पक्ष निर्वाचन में विघ्न डालने की गलती नहीं करेंगें।
26 को मतदान कार्मिक समय से पहुंचे टामसन कॉलेज
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियों की रवानी 26 फरवरी को सुबह प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने समस्त मतदान कार्मिकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्मिक समय से पोलिंग रवानगी के स्थल शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचे। अपनी ड्यूटी प्राप्त कर अपने निर्धारित पोलिंग पार्टी के साथ अपने मतदान केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेेंगे। बताया कि विधानसभा निर्वाचन मतदान कार्य हेतु 12,852 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जो भी कार्मिक मतदान ड्यूटी हेतु समय से नहीं पहुंचेगा, उसके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही के साथ ही विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी के कर्मियों को 28 फरवरी को प्रतिकर अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान कार्मिकों को 28 फरवरी 2022 को प्रतिकर अवकाश अनुमन्य रहेगा। ऐसे कार्मिक जो निर्वाचन ड्यूटी से विरत रहेगें उन्हें यथावत अपने-अपने कार्यालय या कार्य स्थल पर ड्यूटी हेतु समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन रविवार पड़ने के कारण समस्त कार्यालय व विद्यालय बंद रहेगें तथा मतदान केंद्रों वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। ऐसे सभी विद्यालय निर्वाचन कार्य के दृष्टिगत खुले रहेगें। जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है, कि अपने अधीनस्थों को इस संबंध में समय से सूचित कर दें ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
28 वाहन स्वामियों के खिलाफ होगी एफआईआर, निरस्त होगा पंजीकरण
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विधानसभा निर्वाचन हेतु अधिगृहीत वाहनों की नोटिस प्राप्त न करने एवं वाहन उपलब्ध न कराने वाले 28 वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा उनके वाहन का पंजीकरण निरस्त करने के आदेश एआरटीओ को दिए हैं। प्रभारी अधिकारी यातायात विधानसभा निर्वाचन/सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन हेतु अधिगृहीत वाहनोें के वाहन स्वामियों नोटिस तामील कराने की कार्यवाही की गई। 28 वाहन स्वामियों न तो नोटिस ली और न ही अपने वाहन उपलब्ध कराए। ऐसे 28 वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ उनके वाहन का पंजीकरण निरस्त कर वाहन को सीज करने के आदेश जिलाधिकारी ने एआरटीओ को दिए गए हैं। उन्होंने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपना वाहन पुलिस लाइन में तत्काल उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिए हैं, कि जिन विद्यालयों ने वाहन नहीं दिए हैं। उनके विद्यालय की मान्यता रद्द करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराकर वाहन को सीज कराने की कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें