बभनान (गोंडा)। छपिया-बभनान मार्ग पर माड़ा और पतिजिया बुर्जुग गांव के बीच पुल के पास सड़क किनारे गुरुवार को एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना छपिया क्षेत्र के बभनजोतिया गांव के रहने वाले रवि मिश्रा ने बताया कि उसके पिता जयप्रकाश (62) पुत्र जगन्नाथ मिश्रा मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रवि के मुताबिक बुधवार, उसके पिता घर से बाहर निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। काफी तलाश की गई।
गुरुवार को पतिजिया के पास एक शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस के पास पहुंचा और शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। थानाध्यक्ष छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।