फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में डिजिटल ई-लाइब्रेरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में डिजिटल ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ है। इसके एप में छह करोड़ से अधिक की किताबें होंगी। जिन्हें कॉलेज के छात्र- छात्राएं घर बैठे पढ़ सकेंगे। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने नवीन कंप्यूटरीकृत वाईफाई से लैस वाचनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। वाचनालय हॉल का पूर्व सांसद एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की स्मृति में नवीनीकृत किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए वाई-फाई सुविधा से युक्त टैबलेट और कंप्यूटर सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं पुस्तकों से सुसज्जित वाचनालय तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थी पढ़ सकेंगे और अपने कैरियर का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, पुस्तकालय समिति के संयोजक डॉ आरएस सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकों को सराहा। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने इस प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह हाईटेक वाचनालय प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के लिए उदाहरण बनेगा। महाविद्यालय की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि पुस्तकों में उनकी आत्मा बसती थी, वह निरंतर अध्ययन करते रहते थे। प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने कहा कि हाईटेक वाचनालय का शुभारंभ गौरवपूर्ण है। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के सुपुत्र विवेक सिंह और पौत्री तनिषा सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. आरएस सिंह, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. गोरेलाल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें