फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के दीवान ने 51 पूड़ी खाकर बनाया रिकार्ड, एसपी ने 100 का दिया पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस पर वाहिनी में गुरुवार रात बड़ा खाना का आयोजन किया गया। बड़ाखाना प्रतियोगिता में 30वीं वाहिनी पीएसी के एक दीवान ने 51 पूड़ी खाकर रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक और सेनानायक ने पूड़ी खाकर रिकार्ड बनाने वाले दीवान को एक हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक व सेनानायक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गुुरुवार को 30वीं वाहिनी पीएसी का स्थापना दिवस मनाया गया।
जवानों का सम्मेलन किया गया। जिसमें उनकी समस्याएं सुनी और उसका निराकरण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात में वाहिनी में बड़ा खाना का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ाखाना प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

बड़ाखाना प्रतियोगिता में 30वीं वाहिनी के दीवान ऋषिकेश राय 51 पूड़ी खाकर रिकार्ड बनाया है। बड़ा खाना प्रतियोगिता में रिकार्ड बराने वाले दीवान को एक हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें