फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया अलावल ने जीता मैच

Sat, 14 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजेहना के नौव्वा गांव में खेले जा रहे प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एमएससीसी देवरिया अलावल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सिटी इलेवन गोंडा की टीम को दो रनों से हरा दिया। वहीं, एक अन्य मैच में इटियाथोक की टीम ने तिरंगा क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। 
विज्ञापन


नौव्वागांव प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहले मैच में तिरंगा क्रिकेट क्लब गोंडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 78 रन बनाए।

इसके जवाब में इटियाथोक की टीम ने आठ ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तिरंगा क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। इसके बाद खेले गए एक अन्य मैच में एमएससीसी देवरिया अलावल व सिटी इलेवन गोंडा की टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इस मैच में सिटी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले एमएससीसी की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए देवरिया अलावल की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 98 रन बनाए।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सिटी इलेवन के बल्लेबाजों ने भी धमाकेदार बैटिंग की, लेकिन टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके। एमएससीसी देवरिया अलावल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिटी इलेवन की टीम को 92 रनों पर रोक दिया और एमएससीसी देवरिया अलावल की टीम ने छह रनों से मैच जीत लिया।

देवरिया अलावल के खिलाड़ी रजत को उनके आल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मेहनौन विकास सेवा संस्थान के संरक्षक कुतुबुद्दीन खां ने खिलाड़ियों को टी शर्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें